"Home Care " is health blog. Here you will find all kind of health related other content. For example: Health tips in hindi, health tips,natural health tips, health tips of the day.

Sunday, June 13, 2021

HOW TO GAIN WEIGHT FAST, VEGETARIAN DIET PLAN FOR WEIGHT GAIN IN HINDI ?

 

HOW TO GAIN WEIGHT FAST. VEGETARIAN DIET PLAN FOR WEIGHT GAIN IN HINDI.

तेजी से वजन कैसे बढ़ाएं। वजन बढ़ाने के लिए शाकाहारी आहार योजना हिंदी में।


आज का डाइट प्लान उन लोगों के लिए है जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं लेकिन वजन बढ़ाना और वजन सही तरीके से बढ़ाना यह दो अलग बातें हैं अगर आपको लगता है कि वजन बढ़ाने के लिए आपको सारा दिन कुछ भी खाते रहना है या फिर आप कितना भी मीठा खा सकते हैं तो यह वजन बढ़ाने का सही तरीका नहीं है इससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं और धीरे-धीरे मोटापे से होने वाली अनगिनत बीमारियों का, इसलिए आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ पूरे दिन का डाइट प्लान जिसे अगर आप सही ढंग से फॉलो करते हैं तो आप सही तरीके से वजन बढ़ा पाएंगे | दिन की सुरवात हम करेंगे गुनगुने पानी के साथ हल्का गर्म पानी ले ले और एक से दो ग्लास गुनगुना पानी एक जगह पर बैठकर पिए I सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से हमारी बॉडी से Toxins (एक जहरीला पदार्थ) बाहर निकलते हैं, हमारे मसल्स रिलाक्स हो जाते है और Breath circulation (सांस परिसंचरण) भी ओर बेहतर हो जाता है | पानी पीने के आधे घंटे बाद आप 6-7 भीगे हुए बादाम और अखरोट ले ले भिगोकर खाने से इसके फायदे भी बढ़ जाते है और ए पचाने में भी आसन हो जाते है |

 

WORKOUT: - अब इसके बाद आप एक घंटा workout यानी कि एक्सरसाइज के लिए भी जरूर निकालें | workout जितना वेट लॉस के लिए जरूरी है उतना ही वेट गेन के लिए जरूरी है और कोई भी diet तभी काम करेगी जब आप उसके साथ workout भी करेंगे | इसलिए इसके लिए जरूर टाइम निकाले और हो सके तो सुबह के टाइम ही करें | इसमें आप वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं या फिर योगा, जोगिंग या फिर स्विमिंग आदि |




 

WORKOUT MEAL :- workout से आते ही एक अच्छा Nutritious meal ले इस टाइम आप Banana shake ले सकते है क्योंकि आपकी बॉडी को एनर्जी की जरूरत है |  लेकिन इसे भी हेल्थी तरीके से बनाना है इसमें चीनी का इस्तमाल बिल्कुल भी नही करना |  इसे बनाने के लिए आप फुल क्रीम यानि की मलाई वाला दूध ले सकते है  उसमें दो केले तक डाल सकते हैं जो भी नट्स डालना चाहे जैसे बादाम, काजू, अखरोट, किसमिस वो सब डाल सकते हैं, अगर कुछ मीठा डालना ही हो तो सहद डाल सकते हैं और इस तरह से एक टेस्टी और हेल्दी शेख त्यार कर ले और वर्क आउट से आते ही पिए |





 

BREAKFAST:- इस शेख  को लेने के 1 से 1.30 घंटे बाद breakfast ले और  चाहे आप कितना भी busy क्यों ना हो अपना breakfast कभी भी miss न करें | एक healthy Nutritious breakfast करने से आपका एनर्जी पूरा दिन बनी रहती है और आप ज्यादा active महसूस करते है | ब्रेकफास्ट में आप 2 Stuffed Parathas ले सकते हैं या फिर पोहा, 4 इडली सांबर, उपमा, Cheese Sandwich या कोई भी healthy sandwich या फिर 2 चिल्ला (बेसन / oats / Wheat / Moong Dal / suji etc.) ले  सकते हैं इसमें से कोई भी एक चीज ले ले और साथ में अपनी मनपसन्द चाय ले सकते है |




MID-MORNING MEAL:- ब्रेकफास्ट के 2 घंटे बाद आप फल खा सकते हैं जो भी आपके शहर में मौसम का फल हो वो खा सकते हैं, जैसे सेब, नाशपाती, खरबूजा, तरबूज, अंगूर, अनानास, स्ट्रोबेर्री, किवी, पपीता, आदि | Fruits हमारे बॉडी को फायवर भी देती है और ढेर सारी Nutrition भी |

 


LUNCH:-  फल खाने के 2 घंटे बाद आती है लंच की बारी, लंच में आपको यह सभी चीजें लेनी है 2 चपाती या 1 Bowl rice, 1 bowl दाल या करी 1 bowl सब्जी ओर दही |

 

EVENING SNACK:- लंच से 2 से 3 घंटे बाद आप अपनी पसंद की चाय ले सकते है, अगर Green tea ले तो सबसे बढिया है नही तो आप ढूघ वाली चाय ले सकते है | चाय के साथ एक healthy snacks जरूर ले जेसे की रोस्टेड मखाना Oats / Wheat cookies, मुरमुरे, पॉपकॉर्न, Peanut-Butter Sandwich, या फिर ढोकला |


Green tea


DINNER:- और इसके 2-3 घंटे के बाद  आती है Dinner की बारी, dinner आपके दिन का सबसे light Meal होना चाहिए | Dinner में सबसे पहले सलाद जरूर ले इसके बाद आप 2 चपाती, 1 bowl दाल ओर सब्जी ले सकते है | अगर आप को Dinner के बाद भी भूख लगती है तो आप सोने से 1 घंटे पहले गुनगुना दूध ले सकते है इसमें आप सहद डाल सकते है या फिर इसके साथ खजूर ले सकते है |

         अब देखते है की इस diet में ओर क्या-क्या ले सकते है, अगर किसी भी meal के बाद कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप एक पीस dark choklet ले सकते है | उसी तरह आप अपने diet में आलू या सकरकंदी ले सकते है मगर इसको उबाल कर लेना है तल कर नहीं | उसी तरह हाई फाई डेरी लेने से भी फायदा मिलेगा जेसे की मलाई वाला दूध, दही या पनीर | ये पूरा diet प्लान करीब 1700 कैलरीस का है और अगर इसे बिलकुल  इसी तरह फोलो करते है तो 1 महीने में 3-5 Kgs तक वजन बढ़ा पायेगे | बाहर का खाना बिलकुल ना खाए, ज्यादा तला हुआ या मसाले दार खाना ना खाए चीनी को भी avoid करे और workout बिलकुल भी miss न करे | इसके साथ साथ ये भी ध्यान रखे की अपनी 7-8 घंटे की नींद जरूर पूरी करे ओर किसी भी तरह का stress ना ले | तो अगर अच्छी diet और Exercise के साथ-साथ इन चीजो का भी ध्यान रखेंगे तो वजन आसानी से बढ़ेगा | कैसी लगी आज की यह पोस्ट मुझे कमेंट में जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों और अपने family के member के साथ जरूर share करे ताकि वो भी अपना वजन बढ़ा सके | धन्यवाद !

No comments:

Post a Comment

If you have any doubts. Please let me know.